बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
रुड़की– मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन घायल युवक को सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंग्रेज नामक युवक(15), निवासी कुंवाहेड़ी गांव बाइक रिपेयरिंग का काम सीख रहा था. वहीं बाइक से घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी। आनन-फानन में राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन युवक को रुड़की के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण