मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार जयवीर सिंह नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से की शिष्टाचार बैंड
देहरादून– मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) जयवीर सिंह नेगी ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र के सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न विषयों पर सुरक्षा सलाहकार से वार्ता की। भेंट वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी के कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए जयवीर सिंह नेगी को मुख्यमंत्री के सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा का सलाहकार नियुक्त होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा सलाहकार के पद पर उनके अनुभव एवं कुशलता का लाभ उत्तराखंड राज्य को प्राप्त होगा।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला