महापौर ने की शहर की सुख समृद्धि की मनोकामना
बसंत पंचमी पर्व पर श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई डोली यात्रा
ऋषिकेश-बसंत पंचमी के पावन पर्व पर श्री भरत मंदिर से हृषिकेश भगवान यानी भरत जी महाराज की डोली यात्रा श्रद्वा और उल्लास से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा कर डोली का स्वागत किया। इस पावन मौके पर नगर की प्रथम नागरिक महापौर अनिता ममगाई ने प्राचीनतम श्री भरत मंदिर में परिक्रमा कर देवभूमि की खुशहाली की मंगल कामना की।महापौर ने बताया कि पौराणिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन ही आद्य गुरु शंकराचार्य ने मायाकुंड गंगा में रखी गई भगवान की मूर्ति को श्री भरत मंदिर में पुनःस्थापित किया था।

तभी से बसंत पंचमी पर उनकी डोली यात्रा निकालने की परंपरा रही है। पर्व पर झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात भगवान भरत जी की डोली निकाली गई। महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा महाराज ने डोली की पूजा अर्चना की। श्री भरत मंदिर परिवार की ओर से हर्षवर्धन शर्मा व वरुण शर्मा ने डोली की अगुवानी की। पुराने बद्रीनाथ मार्ग, मायाकुंड से होकर डोली त्रिवेणी घाट पहुंची। यहां डोली को गंगा स्नान कराया गया, तत्पश्चात डोली पुन: मंदिर परिसर में पहुंची। डोली यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने डोली की पूजा अर्चना की। डोली यात्रा में पार्षद विजय बडोनी, विजेन्द्र मोघा, विजय लक्ष्मी,मनीष बनवाल, संजीव आदि शामिल रहे।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला