हजारों श्रद्वालुओं न आस्था और भक्ति की ब्यार के बीच गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित
ऋषिकेश-तीर्थ नगरी ऋषिकेश में बड़ी धूम धाम से आज बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। पर्व पर महाकुंभ के महास्नान पर संत समाज के साथ हजारों श्रद्वालुओं न आस्था और भक्ति की ब्यार के बीच गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरा चौकन्ना नजर आया। ऋषिकेश में मंगलवार को भक्तों ने त्रिवेणी घाट सहित रामझूला एवं लक्ष्मण झूला के विभिन्न घाटों पर बसंत पंचमी के पवित्र मौके पर स्नान किया।महाकुंभ पर्व 2021 के चलते ऋषिकेश के त्रिवेणी संगम पर अखाड़ों के साधु संतों ने पेशवाई के साथ डुबकी लगाई।इससे पहले समस्त अखाड़ों द्वारा परशुराम चौक से पेशवाई का प्रारंभ बैंड बाजों केेे साथ किया गया। जोकि हीरालाल मार्ग से अंबेडकर चौक ,रेलवे मार्ग ,घाट चौक, लक्ष्मण झूला मार्ग ,क्षेत्र बाजार, पुराना बस अड्डा होते हुए भगवान भरत मंदिर की परिक्रमा करने केेेे उपरांत त्रिवेणी के संगम पर गंगा में डुबकी लगाकर अखाड़ों द्वारा स्थापित धर्म ध्वजा की परिक्रमा करने के उपरांत पेशवाई का समापन किया गया।उल्लेखनीय है कि बसंत पंचमी के पर्व पर कुंभ मेला प्रशासन द्वारा संतो के स्नान को लेकर दी गई अनुमति के चलते षड्दर्शन साधु समाज व विभिन्न अखाड़ो के संतो ने आस्था की डुबकी लगाई ।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज