दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र में अज्ञात शख्स ने चलाई गोली
देहरादून– राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस की छात्रा पर गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली mbbs सेकेंड ईयर छात्रा को छूते हुए निकल गई। जिससे छात्रा बाल बाल बच गई।छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके नजदीक से कोई गोली निकली है। जिसकी तहकीकात करने पर पुलिस ने पाया कि वहां पर गोली चली है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, कि आखिरकार गोली चलाने वाला शख्स कौन है। पटेल नगर थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद छात्रों में भी दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि घटना शाम 6:30 बजे की है जबकि पुलिस को इसकी सूचना लगभग 9:00 बजे दी गई जिसके बाद पुलिस ने कॉलेज हॉस्टल में पहुंचकर मौका मुआयना किया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात