हरकीपैडी में गंगा स्नान करने आने वाले दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
हरिद्वार– अब हरकीपैडी पर देश-विदेश से गंगा स्नान को आने वाले दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मां गंगा के आचमन में कोई दिक्कत नहीं आएगी, क्योंकि घाट पर ही आटोमेटेड हैंड ऑपरेटेड व्हील चेयर व रैंप की सुविधा शुरू हो चुकी है। स्वय संचालित कुर्सी में बैठकर रैंप से होकर गंगा जल का आचमन खुद ही कर सकेंगे। मेलाधिकारी दीपक रावत ने हरकी पैड़ी पर दिव्यांगों के लिए बने आटोमेटेड व्हील चेयर व रैंप को देखकर उसका ट्रायल स्वयं भी किया तथा इस सुविधा की सराहना की। मेलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आटोमेटेड हैंड आपरेटेड व्हील चेयर की कीमत लगभग तीन लाख रूपये के करीब आई है। दरअसल हरकीपैडी पर सीढ़ियों के चलते ब्रह्मकुंड में गंगा तक पहुंचने में दिव्यांग, असमर्थ और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को खासी दिक्कत होती थी। काफी भीड़ होने के चलते चलते कई लोग मायूस होकर वापस लौट जाते थे। ऐसे में मेला प्रशासन ने इस तरह की व्यवस्था की है। मेलाधिकारी के अनुसार यह सबके लिए निःशुल्क रहेगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात