आईडीपीएल हाट बाजार ऐसोसिएशन ने साप्ताहिक बंदी समाप्त कराए जाने की महापौर से लगाई गुहार
ऋषिकेश- आई डी पी एल हाट बाजार एसोसिएशन ने नगर निगम महापौर से साप्ताहिक बंदी समाप्त कराये जाने की गुहार लगाई है ।इस संदर्भ में एसोसिएशन की ओर से महापौर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार कश्यप के नेतृत्व में हाट बाजार से जुड़े व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम मेयर अनिता ममगाई से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर उनसे साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था समाप्त कराए जाने की मांग की गई। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को अवगत कराया देशभर के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना की रफ्तार सुस्त हो गई है ।सरकार की ओर से वैक्सीनेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है ।ऐसे में व्यापारियों को भी खुलकर व्यापार करने की आजादी मिलनी चाहिए ताकि कोरोनाकाल से हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। हाट बाजार के व्यापारियों की तमाम बातें गौर से सुनने के पश्चात महापौर ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस बाबत वह जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करेंगी।जिलाधिकारी को भी इस संदर्भ में अवगत कराया जाएगा ताकि हाट बाजार में कोरानाकाल से पूर्व की व्यवस्था को लागू कराया जा सके।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज