बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
कोटद्वार– विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को जन मुद्दे याद आने लग गए है। जिसमे आज पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में भारी तादात में आम जनता ने बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए देवी रोड से कोटद्वार तक प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूरा देश महंगाई ओर बेरोजगारी को लेकर त्राहीमाम त्राहीमाम कर रहा है। इस प्रदर्शन के माध्यम से हमने सरकार को चेताने का काम किया है कि जल्दी ही महंगाई पर लगाम लगाई जाय अगर जल्दी ही सरकार के द्वारा महंगाई पर कोई सकारात्मक कदम नही उठाये जाते है तो हमे जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज