अंकित घिल्डियाल महानगर अध्यक्ष। यूकेडी डोईवाला के वार्डों का भी गठन
उत्तराखंड क्रांति दल डोईवाला मे आज वार्डों का गठन करके वार्ड अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई।
देहरादून-– डोईवाला युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष के पद पर भी अंकित घिल्डियाल की तैनाती की गई है।इस के साथ दर्जनों युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की। डोईवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी वार्ड अध्यक्ष और सदस्यों ने इस बात पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया कि नेशनल हाईवे का काम अभी तक अधूरा है लेकिन इसके बावजूद टोल टैक्स लेना शुरू किया जा चुका है। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि टोल प्लाजा के खिलाफ स्थानीय लोगों को छूट न दिए जाने पर वे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। एडवोकेट डीएम काला ने कहा कि अभी तक नेशनल हाईवे के दोनों तरफ वाले गांव को कनेक्ट करने वाली सड़कें दुरुस्त नहीं की गई है वहीं लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाली सर्विस लेन भी नहीं बनाई गई है, इसके बावजूद टोल टैक्स लिया जा रहा है।
उत्तराखंड क्रांति दल इसका घोर विरोध करता है। उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने संगठन को मजबूत करने आवश्यकता बताई। यूकेडी के जिला अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल ने कहा कि प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए टोल टैक्स न दिए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन इसके बावजूद टोल प्लाजा वाली कंपनी मनमानी कर रही है।बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। उत्तराखंड क्रांति दल के इस सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ एडवोकेट डीएम काला ने की। सम्मेलन में उत्तराखंड क्रांति दल के अवतार सिंह बिष्ट ,जीएस गुसाईं, प्रमोद डोभाल, अवतार सिंह रावत, भगत सिंह गहरवार, दीप पांडे ,पेशकार, बाबूलाल गौतम, कमल सिंह नेगी, पिंकी थपलियाल, कांता नवानी, सीमा रावत आदि ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन में सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण