उत्तराखंड क्रांति दल की मध्यस्थता में हुआ कमर्शियल वाहनों का टोल समझौता, प्राइवेट पर गतिरोध बरकरार
देहरादून– लच्छीवाला फ्लाईओवर पर लंबे समय से चल रहा कमर्शियल वाहनों से लिए जाने वाले टोल टैक्स का गतिरोध आज उत्तराखंड क्रांति दल की मध्यस्थता में एक समझौते के तहत समाप्त हो गया। इस दौरान काफी समय के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा काटा और कुछ समय के लिए टोल के सभी गेट खोल दिए और टोल फ्री कर दिया। शासन प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से व्यवस्था को सामान्य किया उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों को एक बार फिर से वार्ता करने के लिए राजी किया। कमर्शियल वाहनों की यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ टोल प्लाजा कंपनी और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने अधिकारियों से बातचीत की और यह तय किया गया कि छोटे वाहन मैजिक, मैक्स ,लोडर आदि से मंथली ₹900 लिए जाएंगे। महीने की शुरुआत में उनसे ₹900 की पर्ची काटी जाएगी ।यह धनराशि लगभग ₹30 प्रति दिन बैठती है। लेकिन पर्ची एकमुश्त कटानी होगी। इसके अलावा सिटी बस के पदाधिकारियों ने भी मंथली लिए जाने पर समझौता कर लिया। जौलीग्रांट टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी इसी तरह से टोल कंपनी के साथ समझौता कर लिया। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने लोकल प्राइवेट वाहनों को टोल टैक्स फ्री रखे जाने की मांग की। जिस पर एक बार फिर से गतिरोध उत्पन्न हो गया। गौरतलब है कि टोल कंपनी प्राइवेट वाहनों से ₹275 प्रति महीने लिए जाने की मांग पर अड़ी रही, इस पर उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल ने जल्दी से व्यापक आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया।
उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से महिला मोर्चा के पदाधिकारी राजेश्वरी रावत,प्रमिला रावत और मीनाक्षी घिल्डियाल तथा जिला संयोजक सोमेश बुड़ाकोटी ने पूरे उत्तराखंड के लिए टोल फ्री करने की मांग की। आंदोलन में उत्तराखंड क्रांति दल के नेता वीरेंद्र थापा, अवतार सिंह बिष्ट, प्रमोद डोभाल,जय सिह राता, सीमा रावत, सुमित डंगवाल,सुनील मंडोलिया आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज