तीन तीन लाख की लागत से बनाई गयी दो हाईटेक आंगनवाड़ी
ऋषिकेश विधानसभा की खदरी ग्राम सभा में तीन तीन लाख की लागत से दो हाईटेक आंगनवाड़ी बनाई गई है। जिसमें मासूमों के मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी, उनकी मनपसंद के गेम्स और दीवारों पर पढ़ाई के लिए सुंदर पेंटिंग बनाई गई हैं। यकीन मानिए आपका मासूम यदि एक बार इस हाईटेक आंगनवाड़ी में पहुंच गया, तो मासूम का दिल घर पर नहीं लगेगा। अमूमन ऐसा होता है कि मासूम शिक्षा के लिए स्कूलों में जाने के लिए रोते हैं। लेकिन पहली बार ऐसा होगा कि मासूम आंगनवाड़ी में शिक्षा पाने के लिए अभिभावकों से जिद करते नजर आएंगे। इस प्रकार की हाईटेक आंगनवाड़ी पूरे ऋषिकेश में पहली बार बनाई गई है। यह सब इसलिए किया गया है कि जिससे मासूम अपनी शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी पहुंचे और वहां की हाईटेक टेक्नोलॉजी से आकर्षित होकर अपना ध्यान शिक्षा पर लगाएं। खास बात यह है कि हाईटेक आंगनवाड़ी में शिक्षा देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री का व्यवहार भी आपको परिवार के जैसा देखने को मिलेगा। आंगनवाड़ी के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं को देखकर खुशी जाहिर की है। ग्राम प्रधान संगीता शांति प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मासूमों की शिक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जो गरीब अभिभावक हाईटेक स्कूलों में अपने मासूमों का एडमिशन नहीं दिलवा सकते। उनके लिए यह आंगनबाड़ी मील का पत्थर साबित होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण