गौरक्षा विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश गर्ग ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून– विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश गर्ग ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग द्वारा गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया कि संस्था द्वारा गौ रक्षा हेतु लोगों को गौशाला बनाने एवं स्वावलंबी बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है वही किसानों को जैविक कृषि प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे किसानों की आजिविका एवं रोजगार के अवसर प्रदान हो, वहीं पलायन पर भी रोक लग सके। उन्होंने बताया कि गौरक्षा विभाग “कर्ज मुक्त किसान, रोजगार युक्त नौजवान” नारे को आधार मानकर देशभर में कार्य कर रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण