रुद्रपुर महापंचायत में कल किसानों के समर्थन में पहुचेंगे आप प्रभारी
किसान विरोधी है केन्द्र सरकार,किसान अपनी मांगों को लेकर अभी भी सड़कों पर,कल रुद्रपुर महापंचायत में पहुंचेंगे आप प्रभारी :आप
किसानों के संगठनों द्वारा कल रुद्रपुर में बुलाई गई महापंचायत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया भी पहुचेंगे और किसान महापंचायत को अपना समर्थन देंगे । आम आदमी पार्टी शुरू से पूरी शिद्दत के साथ किसानों के आंदोलन में उनके साथ है चाहे सड़कों पर आंदोलन को लेकर हो या दिल्ली में किसानों को हर तरह की मदद से लेकर हो । आप हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और किसानों के उपर केंद्र द्वारा थोपे काले कृषि कानूनों का विरोध करती है । किसान कृषि कानूनों को लेकर लगातार सड़कों पर आंदोलन कर रहे ,महापंचायत कर रहे हैं इसी कड़ी में कल किसानों की रुद्रपुर में महापंचायत प्रस्तावित है जहां आप प्रभारी दिनेश मोहनिया भी जाएंगे और किसानों के हक में आप का पूर्ण समर्थन देंगे। इसके अलावा आप प्रभारी ने सभी किसान कार्यकर्ताओं से इस महापंचायत में शामिल होने का आव्हान भी किया।
आप प्रभारी ने कहा कि किसानों को दिल्ली बाॅर्डर पर धरना प्रदर्शन करते हुए कई महीने से ज्यादा होने को है लेकिन केन्द्र सरकार की निरंकुशता से किसानों का दमन लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सभी किसान काले कृषि कानूनों के खिलाफ लामबंद हैं ,लेकिन केन्द्र सरकार अभी भी किसानों की अनदेखी कर रही है। इस दौरान कई किसान अपनी जान की शहादत दे चुके हैं लेकिन केन्द्र सरकार ने अभी भी किसानों की सुध नहीं ली है।
उन्होंने बताया कि ,तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जहां सभी किसान संगठन एक जुट हैं ,वहीं आम आदमी पार्टी भी शुरु से ही काले कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ खडी है। आप पार्टी के मुख्य संरक्षक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और दिल्ली बाॅर्डर पर किसान संगठनों को अपना पूर्ण रुप से सहयोग दिया है। उन्हांेने कहा कि, आप पार्टी ने पहले भी किसानों के हक में कुंमाउ की 7 विधानसभाओं में आप सांसद भगवंत मान की अगुवाई में किसान न्याय यात्रा का आगाज किया था ,जिसमें सैंकडों की संख्या में किसानों और आप कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर इस यात्रा को सफल बनाया था। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल जी ने भी मेरठ में किसान महापंचायत में पहुंचकर किसानों को अपना पूर्ण समर्थन दिया ,जिसमें उत्तराखंड से भी कई किसान भाई पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार आज किसानों की दुश्मन बन चुकी है जो बडे उद्योग घरानों के आगे नतमस्तक हो चुकी है। वो सभी किसानों को बडे उद्योगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। इन कृषि बिलों से काश्तकार को उसी की भूमि में गुलाम बनाने की तैयारी कर ली गई है जिसे आप पार्टी किसानों के साथ मिलकर कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार आज रिलायंस और अडानी जैसे उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है जो उनके इशारों पर नाच रही है। आज बीजेपी अन्नदाता को बदनाम कर रही है। उन्हें अन्नदाता आज देश का दुश्मन नजर आ रहा है। किसानों को कभी उग्रवादी तो कभी खालिस्तानी बताया जा रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार और बीजेपी ये समझ ले कि, उनकी किसानों को तोडने और बदनाम करने की कोई भी साजिश सफल नहीं हो पाएगी। प्रभारी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश में अस्थिरिता के हालात पैदा कर दिए हैं ,उन्होंने किसान जवान को आमने सामने खडा कर दिया है । लेकिन हमारे किसान और जवान दोनों को सलाम जिन्होंने इन परिस्थितियों में अपना आपा नहीं खोया। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट है और आप पार्टी इस एकजुटता को और भी मजबूत करने के लिए किसानों के साथ मजबूती से खडी है और सभी कार्यकर्ता और किसानों से अपील है कि केन्द्र की नीतियों के खिलाफ और किसानों के हक में सभी किसान एकजुट हों और इस महापंचायत को सफल बनाएं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज