स्वयं सहायता संगठनों को मेयर ने वितरित किए चेक
*गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही संभव है उनका उद्धार -अनिता ममगाई*
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इन महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए निगम हर संभव मदद करेगा। उक्त विचार बुधवार को नगर निगम महापौर ने निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में स्वयं समूह सहायता संगठनों को चेक वितरित करते हुए व्यक्त किए।योजना के तहत चार समूह को दस हजार रूपये की राशि के चेक वितरित किए गये। इस अवसर पर महापौर ममगाई ने
कहा कि उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में तेजी से कदम आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच के अनुसार अंत्योदय के दृष्टिकोण पर काम कर रही है ताकि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जब महिलाओं को पारिवारिक सहायता नही मिलती तो उसके लिए जीवन यापन करने के तमाम रास्ते बंद हो जाते हैं।कठिन परिस्थितियों में समाज में पुनःस्थापन के लिए उसे विशेष सहयोग की जरूरत होती है।महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ दिया जाये तो वह स्वयं के साथ साथ अपने परिवार का भी भरण पोषण कर सकती है।महापौर ने बताया कि सौलह स्वंय सहायता समूह का निगम में रजिस्ट्रेशन हो चुका है।उनके हुनर को निखारने में निगम हर संभव मदद करेगा।
नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि निगम अंतर्गत तमाम वार्डो में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है ।जमीनी धरातल पर इसके बेहतर परिणाम भी दिखने शुरु हो गये हैं।इस अवसर पर सहायक आयुक्त एलम दास ,निशांत अंसारी ,वरुण मल्होत्रा सहित त्रिवेणी ,बजरंग, जागृति एवं प्रेरणा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मोजूद रही।
1. त्रिवेणी स्वयं सहायता समूह
2. बजरंग स्वयं सहायता समूह
3. जागृति और आजीविका स्वयं सहायता समूह
4. प्रेरणा स्वयं सहायता समूह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण