ग्रीष्मकालीन राजधानी को 4 मार्च को 1 साल पूरे होने पर 1101 जलेंगे दीप
भराड़ीसैंण– विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि 4 मार्च 2020 को प्रदेश सरकार द्वारा गैरसैण (भराड़ीसैंण) ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित की गई थी। प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 4 मार्च को विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संध्या के समय 1101 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का सपना था कि प्रदेश की राजधानी गैरसैंण होनी चाहिए सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में विगत 1 वर्ष पूर्व घोषणा की थी और इसी के अनुरूप भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का संचालन भी किया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा है कि यह संयोग ही है कि 4 मार्च को प्रदेश सरकार का बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि 4 मार्च को भराड़ीसैण विधानसभा में उत्सव का माहौल रहेगा।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात