जिलाधिकारी ने न्यू इण्डिया एश्योरेंस कंपनी के उप महा प्रबंधक को पत्र के माध्यम से किया अवगत
चमोली– रैणी तपोवन आपदा में प्रभावित, मृत एवं लापता लोगों को सहायता धनराशि देने हेतु ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही न करने तथा राहत, बचाव एवं खोज कार्यो मे जिला प्रशासन का सहयोग न देने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने न्यू इण्डिया एश्योरेंस कंपनी से रैणी मे ऋषि गंगा कंपनी के सभी दावो पर तत्काल रोक लगाने को कहा। ताकि ऋषि गंगा कंपनी के माध्यम से प्रभावित लोगों को प्राथमिकता पर शीघ्र सहायता धनराशि मिल सके। जिलाधिकारी ने न्यू इण्डिया एश्योरेंस कंपनी के उप महा प्रबंधक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि रैणी एवं तपोवन क्षेत्र में आपदा के कारण ऋषि गंगा का पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो जाने से इस क्षेत्र के स्थानीय लोगों के साथ ही पावर प्रोजेक्ट पर कार्य करने वाले लोग इस भीषण आपदा की चपेट मे आ गए थे जिसमें बडी जन धन की हानि हुई है। जिला प्रशासन ने यहां पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अभी भी कई लोग लापता है जिनके खोज एवं बचाव का कार्य जारी है। लेकिन ऋषि गंगा पर बन रहे पावर प्रोजेक्ट के लोगों के द्वारा इस घटना के बाद से कोई सहयोग नही दिया जा रहा है। पावर प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा किसी भी दावे के निस्तारण हेतु ना तो कोई कार्यवाही की गयी है और ना कोई प्रयास किए जा रहे है। जबकि प्रभावित लोगों के दावों का निराकरण पावर प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा किया जाना नितांत आवश्यक है। प्रभावित लोगो के दावों का निस्तारण न होने के कारण इस पावर प्रोजेक्ट के प्रति लोगों मे असंतोष व्याप्त है।
उपरोक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने न्यू एश्योरेंस कंपनी को रैणी क्षेत्र में ऋषि गंगा प्रोजेक्ट के सभी दावो पर रोक लगाने को कहा है ताकि प्रभावित लोगों के दावो का शीघ्र सेटलमेंट हो सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण