विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विधायक हॉस्पिटल में पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भराड़ीसैंण– उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा के सत्र प्रारंभ होने से पूर्व भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर के भीतर विधायक हॉस्टल में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने विधायकों से भोजन एवं रहने संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को गैरसेंण के ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने की पहली वर्षगांठ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विधायक हॉस्टल में लगभग सभी विधायकों से मिले एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में उनसे बातचीत की।इस अवसर पर सभी विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया है कि सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गयी हैं।
इस अवसर पर विधायकों में काजी निजामुद्दीन, हरीश धामी, करन माहरा सहित कई अन्य विधायकों से विधानसभा अध्यक्ष मिले।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण