स्वच्छता अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को बनाया जाएगा सहभागी-अनिता ममगाई
*महिलाओं में सुरक्षा व सम्मान की भावना जागृत करने पर निगम का है फोकस-मेयर*
*अभियान के दौरान सफाई कर्मियो ने एकत्र की छह ट्राली पॉलीथिन*
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि महा स्वच्छता अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को सहभागी बनाने के लिए निगम संजीदा प्रयास कर रहा है। उनमें सुरक्षा व सम्मान की भावना जागृत करने पर निगम का फोकस है। उक्त विचार नगर निगम महापौर ने बृहस्पतिवार की दोपहर वार्ड संख्या 32 और 33 के सुमन विहार और गीता नगर क्षेत्र में महा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाने के साथ साथ कूड़ा
पृथक्करण की व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने मुहिम शुरू की है।अभियान के दौरान छह ट्राली पालीथीन की निकली जिसपर नाराजगी जताते हुए महापौर ने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर यूं ही नहीं लगे रहते।कुछ खामियां व्यवस्थाओं की हैं तो कुछ कमियां शहरवासियों की भी हैं। घरों से निकला कूड़ा निगम के वाहनों में न डालकर इधर-उधर फेंक दिया जाता है।गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग (पृथक्करण) करने के वजाय एक ही जगह एकत्र होता है।
इस कूड़े को पुन: उपयोग करने में मुश्किल होती है। नगर निगम द्वारा कूड़ा पृथक्करण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसमें महिलाओं एवं स्कूल कालेज की छात्राओं को भी सजग प्रहरी की भूमिका निभाने की जरूरत है।उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक नगर निगम के हर कार्यक्रम में महिला व बालिकाएं सहभागी होंगी। इसके पीछे उद्देश्य है कि उनमें सुरक्षा और सम्मान की भावना जागृत हो। महिला स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं व शहर में सुरक्षा के किए गए इंतजामों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की जिम्मेवारी सिर्फ सफाई कर्मियों की नहीं है ,प्रत्येक नागरिक इसके लिए बराबर का जिम्मेदार है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण