पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
देहरादून– दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल के मसूरी पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचने पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है और दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड में बहुत पसंद किया जा रहा है ,जिसे देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी अपना परचम लहराएगी और दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी दिल्ली की सुविधाओं को भी उत्तराखंड में देखना चाहते हैं ! इसी को लेकर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है और भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं और अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए है। दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के नैसर्गिक सौंदर्य की जमकर प्रशंसा की और कहा कि उत्तराखंड अपने आप में कई प्राकृतिक नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण है यहां के क्षेत्र की जनता का आम आदमी पार्टी को पूर्ण समर्थन मिल रहा है कहा कि दिल्ली में पानी बिजली मुफ्त में दी जा रही है जबकि उत्तराखंड में स्वयं की बिजली एवं पानी की भरपूर उपलब्धता है लेकिन फिर भी यहां के निवासियों से सरकार मनमाना किराया वसूल कर रही है जिसके लिए आने वाले 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर प्यार एवं स्नेह मिलेगा उन्होंने उम्मीद जताई कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेगी ,उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार जिस प्रकार से निर्दोषों के साथ अ न्याय पूर्ण व्यवहार कर रही है राज्य की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और दिल्ली का बहुत गहरा नाता रहा है और दिल्ली में लाखों की संख्या में उत्तराखंड के लोग निवास करते हैं और वह भी वहां की आम आदमी पार्टी सरकार से संतुष्ट हैं–
बाइट–राम निवास गोयल

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात