महापौर की अगुवाई में भाजपाइयों ने किया भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का अभूतपूर्व अभिनंदन
*सुशासन के बूते पूर्ण बहुमत के साथ मिशन 2022 भाजपा करेगी फतह-विनय रोहिल्ला*
ऋषिकेश- आगामी 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। यह बात ऋषिकेश पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व योजना आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने कही। इससे पूर्व नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता का जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार की दोपहर नटराज चौक से रैली के रूप में नगर निगम प्रांगण पहुंचे योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता कमर कसकर संगठन हित के लिए काम करें।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लेकर जाएं। भाजपा हर वर्ग के लोगों की पार्टी है और सभी वर्गों का सम्मान करती है।भाजपा एक राजनैतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक मिशन भी है। इस मिशन का अगला लक्ष्य है मिशन 2022 जिसे हमें पूर्ण बहुमत के साथ फतह करना है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार से मुक्त ही शासन चाहती है।
जिसे देने में भाजपा ही पूरी तरह से सक्षम है।स्वागत से अभिभूत प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव तैयारियों में लग जाएं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ है उन्हीं के दम पर कोई लड़ाई जीती जा सकती है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि कुशल नेतृत्व और मजबूत संगठन के बूते भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड की सत्ता में काबिज होगी। उन्होंने कहा कि महज 1 दिन के भीतर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जो उत्साह दिखाया है वह अपने आप में इस बात को सच साबित करता है कि पार्टी का कार्यकर्ता सही मायने में देवतुल्य है और पार्टी के प्रति सर्मपित भाव से कार्य करने की सोच रखता है। उन्होंने नगर निगम चुनाव के दौरान चुनावी चुनाव संयोजक रहे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला को साधुवाद देते हुए कहा कि उनके कुशल चुनावी संयोजन के बूते ही छोटी सरकार पर भाजपा का परचम लहराया है।कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता,,जितेंद्र अग्रवाल, इन्द्रसेन सिंह,विनोद शर्मा,दीपक तायल,अनिता रैना,अनिता प्रधान,कमला गुनसोला,लता तिवाड़ी,कमलेश जैन,विजय बडोनी,विजेंदर मोघा,विपिन पंत,शारदा पंत,राजेन्द्र बिष्ट,राजेश दिवाकर,प्रदीप कोहली,राजू नर्सिंमहा,पंकज शर्मा,हरीश तिवाड़ी,अक्षय खैरवाल, प्रकान्त कुमार,रजनी बिष्ट,यशवंत सिंह,ममता नेगी,राजपाल ठाकुर,विनोद जुगलान,रणवीर सिंह,राजपाल ठाकुर,हैप्पी सेमवाल,मदन कोठारी,सुनील उनियाल,सुमित्रा उपाध्यक्ष,गौरव कैंथोला आदि मोजूद रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज