महाशिवरात्रि पर्व के पावन मौके पर महापौर ने साईं भक्तों को दिया वाटर कूलर का तोहफा
ऋषिकेश- महाशिवरात्रि पर्व पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने साईं भक्तों को दिया शुद्ध, स्वच्छ और शीतल पेयजल का तोहफा।
आस्था पथ साईं मंदिर में साईं भक्तो द्वारा पेयजल की समस्या को देखते हुए महापौर से वाटर कूलर लगाने की फरियाद की गई थी ।जिसे महापौर द्वारा नगर निगम बोर्ड के बजाय स्वयं के खर्चे से लगवाने का आश्वासन साईं भक्तों को दिया गया था। साईं भक्तों की मांग को पूर्ण करते हुए महापौर ने आज बेहद उच्च क्वालिटी का वाटर कूलर साईं भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व के पावन मोर्चे के अवसर पर सुपुर्द कर दिया।
इससे पूर्व अपने पति डा हेतराम ममगाई संग मंदिर पहुंची महापौर ने बाबा का अभिषेक कर तीर्थ नगरी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि किसी प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्ष प्रकांत कुमार द्वारा वाटर कूलर लगवाने की मांग की गई थी जिसे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्ण करा दिया गया है।वाटरकूलर लगने से साईं भक्तों के साथ-साथ सुबह शाम आस्था पर टहलने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।इस अवसर पर पार्षद कमलेश जैन, विजय बडोनी, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, राजपाल ठाकुर, अक्षय खेरवाल,
श्री साई गंगा सेवा समिति ट्रस्ट ऋषिकेश की सदस्य प्रकान्त कुमार जी, राहुल शर्मा, राहुल कुमार, अनुज कुमार, प्रदीप शर्मा, सागर शर्मा, विक्की जुनेजा, मुकेश पाल,ओम पाल, आनन्द शर्मा, युग जाटव, आदित्य किंगर, दीपक परुथी, विजय कुमार, संजय शैली, मनोज प्रजापति, मनोज कुमार, हरिओम तलरेजा, नवनीत नागलिया जी, अमित जैन, नवीन गुप्ता,

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज