महाशिवरात्रि पर्व पर शहर की खुशहाली के लिए महापौर ने पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
ऋषिकेश- महाशिवरात्रि पर्व पर हर हर महादेव के गुंजायमान उद्घोषों के बीच नीलकंठ महादेव सहित देवभूमि ऋषिकेश के तमाम पौराणिक शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शहरवासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना को लेकर महापौर अनिता ममगाई ने आज अपने पति डा हेतराम ममगाई सहित सुबह पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान महापौर ने जलाभिषेक कर रहे श्रद्धालुओं से उनकी कुशलक्षेम पूछ उन्हें पर्व की बधाई भी दी। करीब एक साल बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। कोरोना संक्रमण के दौर के चलते मंदिरों के कपाट बंद हो गए थे।
धीरे-धीरे मंदिरों के कपाट खुलने शुरू हुए और इस महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भगवान शिव की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वीरवार सुबह ही शहर के प्रमुख मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। भगवान शिव के जयकारों के साथ पूजा आराधना की गई। मंदिरों में भगवान शिव के भजन गूंजते रहे। देवभूमि ऋषिकेश के चंद्रेश्वर सोमेश्वर और वीरभद्रेश्वर महादेव मंदिर सहित शीशमझाड़ी स्थित कात्यायनी मंदिर में भी जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी।महाशिवरात्रि पर व्रत रखने वाली महिलाएं और शिवभक्त सुबह ही मंदिरों में उमड़ने शुरु हो गये थे। दिन भर जलाभिषेक का यह सिलसिला अनवरत चलता रहा। इस दौरान शिव मंदिरों में आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर शिव भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण