लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर महापौर ने मुख्यमंत्री को गंगा जली भेंट कर दी शुभकामनाएं
ऋषिकेश- उत्तराखंड में लोकपर्व फूलदेई की बयार के बीच नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच राज्य के नये सीएम तीरथ सिंह रावत को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नगर निगम महापौर अपने पति डॉ हेतराम ममगाई के साथ सीएम आवास पहुंची जहां उन्होंने पतित पावनी मां गंगा की पवित्र गंगा जली मुख्यमंत्री को भेंट कर उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड का पारंपरिक फूलदेई त्योहार बच्चों के साथ मनाया। महापौर ममगाई ने बताया कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति में है। यह बड़ी खुशी की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं से लगाव बना हुआ है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्योहार को संजोए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। फूलदेई का त्योहार सुख-शांति की कामना का प्रतीक है। महापौर ने इस मौके पर राज्य के नए मुखिया के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण