खनन माफियाओं के आगे नतमस्तक होकर रह गया है पुलिस और प्रशासन
कोटद्वार। ‘सैंया भए कोतवाल फिर डर काहे का’ यह कहावत यहां खोह नदी में अवैध रूप से खनन कर रहे खनन माफियाओं पर सटीक बैठ रही है। डीआईजी गढ़वाल और डीएम पौड़ी के अवैध खनन को रोकने के आदेश (निर्देश) स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लिए कोई मायने नहीं रखते हैं।
खनन माफिया रात दिन खोह नदी का सीना चीरकर रेत-बजरी व पत्थरों का दोहन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन चैन की नींद सोया हुआ है। लगता है खनन माफियाओं के लिए कानून-कायदे नाम का कोई भय ही नहीं है। पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी हूटर बजाते हुए निकल जाती है और अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खुलेआम उसकी बगल से निकल जाती हैं। पुलिस को यह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नजर ही नहीं आती। प्रशासन तो खोह नदी में झांकने की हिम्मत नहीं करता। साफ है कि खोह नदी में पुलिस और प्रशासन के संरक्षण में ही अवैध खनन का खेल जारी हैं।
– शिवाली पत्रकार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण