एसएसपी पौड़ी ने कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर ऋषिकेश स्वर्ग आश्रम,मुनी की रेती क्षेत्र का किया निरीक्षण
कुंभ मेले की शुरुआत होने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद पौड़ी की एसएसपी पी रेणुका ने ऋषिकेश स्वर्ग आश्रम वा मुनी की रेती क्षेत्र का किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने स्थानीय और कुंभ मेला पुलिस को एक स्कूल के अंदर ब्रीफिंग दी। मौके पर उनको ड्यूटी पॉइंट के बारे में बताया। मुनि के क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए एसएसपी ने निर्देश दिए कि पुलिस संयम से काम लेकर ड्यूटी करें। यदि कहीं पर भी किसी भी पॉइंट पर ड्यूटी में कोई प्रॉब्लम होती है तो, उसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। जिससे की समस्या का समाधान किया जा सके। मौके पर ट्रैफिक प्लान को लेकर भी चर्चा की गई। एसएसपी कु पी रेणुका देवी ने बताया कि वाहनों का दबाव शहर में बढ़ने पर समय-समय पर अलग-अलग ट्रैफिक प्लान लागू किए जाएंगे। बताया वीरभद्र ऋषिकेश त्रिवेणी घाट स्वर्ग आश्रम मुनी की रेती के सभी गंगा घाटों पर व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से फीडबैक भी लिया। अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। 4 अप्रैल को ट्रैफिक प्लान की मॉक ड्रिल की जाएगी। मौके पर एसपी देहात स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ कुंभ वंदना वर्मा, सीओ श्रीनगर श्यामलाल नौटियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज