सॉल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष ने संचालन समिति की सूची की जारी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने संचालन समिति की सूची जारी करते हुए बताया कि सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में गठित 19 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति में राज्य सभा संसद प्रदीप टम्टा, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता करण माहरा, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक मयूख महर, समेत अन्य नेताओं को समिति में शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चुनाव संचालन समिति से तत्काल चुनाव संचालन की कार्यवाही विधिवत रूप से शुरू करने की अपेक्षा की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण