उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने त्रिवेंद्र सरकार में दायित्वधारियों की सेवाएं की समाप्त
देहरादून । पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में बनाए गए दायित्वधारियों को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही दायित्वधारियों को पदों से हटाने की संभावनाएं जताई जा रही थी।
संवैधानिक पदों पर नियुक्त महानुभावों को पद मुक्त नहीं किया गया
गोपन (मंत्रिपरिषद) की ओर से मुख्य सचिव ओम प्रकाश के आदेश मुताबिक, 18 मार्च 2017 से लेकर अब तक विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों में नामित या नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार व अन्य पदों पर गैरसरकारी महानुभावों जिन्हें मंत्री स्तर, राज्यमंत्री स्तर व अन्य स्तर का दर्जा प्राप्त है को पद मुक्त कर दिया गया है। जिन संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि के लिए महानुभाव नियुक्त हुए हैं, उन्हें पद मुक्त नहीं किया गया है।
त्रिवेंद्र सरकार में 100 से अधिक बना दिए थे दायित्वधारी
पिछले चार साल के दौरान त्रिवेंद्र सरकार में 100 से अधिक दायित्वधारी बना दिए गए थे। शुरुआत दो साल में दायित्वधारियों की संख्या सीमित थी। लेकिन बाद के दो सालों में बड़ी संख्या में दायित्व बांटे गए। इसके बावजूद पार्टी में दायित्वों को लेकर असंतोष रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण