जंगलों में लगी आग को बुझाने खुद मैदान में कूदे वन मंत्री हरक सिंह रावत
श्रीनगर–उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए लगातार राज्य सरकार प्रयास कर रही है और केंद्र सरकार ने सहायता के रूप में mi-17 हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध करा दिया है । जहां एक ओर जंगलों में भीषण आग को लेकर सियासत भी हो रही है वही खुद उत्तराखंड के वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने आग बुझाने की कमान संभाली । दरअसल उत्तराखंड के श्रीनगर से अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार को जाते हुए वन मंत्री को रास्ते में जंगलों में भीषण आग नजर आई और मंत्री हरक
सिंह रावत ने अपने पूरे स्टाफ सहित समस्त क्षेत्र की आग को बुझाने का काम किया । इस मौके पर बोलते हुए डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि मैंने अपने पूरे वन महकमे को यह कहा है कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए ऑफिस से बाहर निकल कर जंगलों में निष्ठा से सभी अपना कार्य करें। आगे बोलते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि मेरा आग बुझाने का मकसद यही है कि उत्तराखंड के वन महकमे को मेरे संदेश जाए कि अगर वन मंत्री जंगलों में आग बुझाने को उतर सकता है तो अधिकारी क्यों नहीं ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण