देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार नहीं उसे तत्काल समाप्त कर सरकार -धस्माना
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग किये जाने की मांग दोहराई है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के उस बयान पर जिसमें मुख्यमंत्री ने देवस्थानम बोर्ड के बारे में पुनर्विचार करने की बात कही है कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पुनर्विचार की बात को खारिज करते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग कर उस कानून को ही समाप्त करने की मांग की जिसके तहत देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजापा सरकार इस कानून को और देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करेगी तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार इस काम को करेगी। श्री धस्माना ने कहा कि भाजापा सरकार ने बिना हक़ हकूक धारियों और पंडा पुरोहितों को विश्वास में लिए बिना इस कानून को बना कर देवस्थानम बोर्ड का गठन जनभावनाओं के विपरीत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण