बाजारों में इन दिनों मुंह मांगी कीमत में बिक रहा है नींबू
हल्द्वानी– कोरोना की दूसरी लहर ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महामारी से बचने के लिए लोग अपनी इम्यूनिटी और विटामिन सी की मात्रा बढ़ाने के लिए नींबू का अधिकतर सेवन कर रहे हैं। इसके चलते बाजारों में नींबू के दाम में 3 गुना इजाफा हुआ है। यहां तक कि बाजारों में नींबू मुंह मांगी कीमत में बिक रहे हैं। हल्द्वानी के सब्जी मंडी के व्यापारियों ने बताया कि नींबू की डिमांड अधिक होने के चलते नींबू बाजारों तक कम पहुंच रहे हैं। अधिकतर नीबू दक्षिण भारत की मंडियों से आते हैं. लेकिन सभी राज्यों में कोरोना महामारी के चलते लोग नींबू का अधिक सेवन कर रहे है। रेट अधिक होने के चलते ग्राहक अब मन मसोसकर खरीद रहे हैं। 15 दिन पहले 50 से ₹60 किलो बिकने वाला नींबू अब बाजारों में ₹150 से लेकर ₹200 किलो तक बिक रहा है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज