कोरोना को लेकर लापरवाही हो सकती है घातक-अनिता ममगाई
ऋषिकेश – भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हो रही है।उत्तराखंड में संक्रमितों के बड़ते ग्राफ को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तमाम आवश्यक कदम उठाने की कवायद शुरू कर दी है।महापौर स्वयं शहर के हालात पर बारीक नजर बनाये हुए हैं।इस संदर्भ में उन्होंने कल शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तमाम विभागों की बैठक लेने का निर्णय भी लिया है।महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि कोरोना की यह दूसरी लहर ज्यादा डेंजरस है, जिसे देखते हुए हेल्थ ऑथोरिटीज पहले से ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दे रही हैं।ऐसे में कोरोना वायरस की इस दूसरी लहर से बचने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक सतर्कता बरती जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना के नए स्ट्रेन की चेन बनने लगी है। बाजारों में भीड़ है। उन्होंने लोगो से दो गज की दूरी का ध्यान रखने, मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इस समय जो हालात हैं उसमें किसी भी तरह की लापरवाही घातक साबित हो सकती है।उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन का पूरा फोकस लोगों को इस वैश्विक महामारी के प्रति जागरूक करने के साथ निगम के तमाम वार्डो के सैनेटाइजेशन पर लगा हुआ है।इस संदर्भ में कल वह वीडियो कानफ्रेसिंग के जरिए एक महत्वपूर्ण बैठक भी लेंगी जिसमें अभियान को युद्व स्तर पर शुरु करने को लेकर मंथन किया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण