स्कूल की पूरी फीस मांगने वाले स्कूलों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई–शिक्षा सचिव
प्रदेश में कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य के समस्त शिक्षण संस्थान बंद हैं, ऐसे में सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जा सकती है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि कोई ओर फीस लेने की शिकायत मिलने पर स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में शिक्षण संस्थानों के बंद होने के बाद बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ स्कूल पूरी फीस की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं स्कूल फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव भी बना रहे हैं। आरोप है कि कुछ स्कूल मासिक फीस को ही ट्यूशन फीस बता रहे हैं। फीस जमा न करने पर कहा जा रहा है कि बच्चों को ऑनलाइन क्लास से बाहर कर दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण