सिडकुल की दवा कंपनी ने अपनी एक फैक्ट्री में कोविड सेंटर का किया शुभारंभ
हरिद्वार के सबसे बड़े ओद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक निजी कंपनी कोविड मरीजो के लिए सामने आई है। सिडकुल में सबसे बड़ी दवा कंपनी एकम्स ने अपनी एक फैक्ट्री को कोविड सेंटर में तब्दील कर 250 बैड का कोविड केयर सेंटर शुरू किया है। इस कोविड केयर सेंटर में कोरोना के गंभीर मरीजो को छोड़कर अन्य कोरोना संकृमितों को आइसोलेट किया जाएगा। इस सेंटर में वैसे तो गंभीर कोरोना मरीज नही रखे जाएंगे मगर यहां भर्ती किसी मरीज की हालत बिगड़ने पर ऑक्सीजन का भी इंतेजाम किया जा रहा है, जिसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे मरीजो के लिए यहां तैनात रहेगी। फिलहाल कंपनी ने सेंटर में 10 ऑक्सीजन कंसरट्रेटर के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी की है। हरिद्वार जिले में कोरोना संकृमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जबकि हरिद्वार में चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी है।

ऐसे में हरिद्वार के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में दवा बनाने वाली कंपनी एकम्स ड्रग्स ने अपनी एक फैक्ट्री को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया है। एकम्स ने सिडकुल में 250 बैड का कोविड केयर सेंटर बनाया है जिसमे 120 बेड के सेंटर की आज से शुरुआत भी कर दी गई। इस सेंटर में खासकर औद्योगिक क्षेत्र के उन कोरोना मरीजो को रखा जाएगा जिनमे कोरोना के कम लक्षण हैं या उनकी हालत कम गंभीर है। एकम्स द्वारा बनाये गए कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजो के लिए चिकित्सा से लेकर हर तरह की सुविधा रहेगी। वैसे तो यहां पर कोरोना के गंभीर मरीजो को भर्ती नही किया जाएगा मगर भर्ती किसी मरीज की अचानक हालात गंभीर हो जाती है तो उनके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम तैनात रहेगी और गंभीर मरीजो के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है। कंपनी ने इस कोविड केयर सेंटर में 10 ऑक्सीजन कंसरट्रेटर की व्यवस्था भी की है। औद्योगिक क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए यहां इस तरह के एक कोविड केयर सेंटर की बेहद जरूरत थी। खासकर उन कोरोना मरीजो के लिए जो अकेले रहते है और अकेले घर मे होम आइसोलेशन में रहना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे कोरोना मरीजो के लिए यह कोविड सेंटर बेहद मददगार साबित होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण