आईपीएल प्रशासन ने इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड
नई दिल्ली: कोरोना संकट की गंभीरता को देखते हुए आईपीएल प्रशासन ने इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड कर दिए हैं. दरअसल चार अलग-अलग आईपीएल टीमों से अभी तक कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा आज ही कोरोना संक्रमित हुए हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा पॉजिटिव हुए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं. अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित किया जा रहा है। बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने भी एबीपी न्यूज से ये बात कंफर्म की है सूत्रों से जानकारी मिली है कि विदेशी सहित सभी खिलाड़ी बबल में ही रहेंगे।

वो घर नहीं जाएंगे। बीसीसीआई ये जांचने की कोशिश कर रहा है कि कोरोना से बचाव के साथ क्या खिलाड़ियों को 2-3 जून तक बायो बबल में रखा जा सकता है या नहीं. इसके लिए उन्हें एक हफ्ते या उससे अधिक समय लगेगा. इसलिए तब तक के लिए यह सीजन निलंबित है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजी कोच एल बालाजी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया था. सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मैच भी स्थगित कर दिया गया था क्योंकि केकेआर के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती का परीक्षण पॉजिटिव आया था.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी