इंटरनेशनल संस्था ने मुख्यमंत्री को 5 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स भेंट किये
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से 5 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स भेंट किए गये। इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स का उपयोग श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल द्वारा किया जाएगा।
बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के सभागार में सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से मुख्यमंत्री को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स प्रदान किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुश्किल का समय है। हम सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड को लेकर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के डॉ यशवीर दीवान ने बताया कि इन कंसेंट्रेटर्स का उपयोग अस्पताल में मरीजों के इलाज में किया जाएगा।
इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक तनुज पुंडीर, शशांक नेगी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 100 आक्सीजन सिलेंडर देने पर ऑक नार्थ कम्पनी के सीईओ श्री ऋषि खोसला का भी आभार व्यक्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण