विधानसभा में अपर निजी सचिव पद पर कार्यरत प्रियंका पटवाल का कोरोना संक्रमण से हुआ निधन
देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय की एक और कर्मचारी कोरोना की जंग हार गई। विधानसभा में अपर निजी सचिव पद पर कार्यरत प्रियंका पटवाल का आज कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रियंका पटवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विधान सभा सचिवालय में कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है विगत दिनों समीक्षा अधिकारी दिनेश मंद्रवाल का निधन भी कोरोना से हो गया था।इस प्रकार की घटनाओं से विधानसभा में भय का माहौल बन गया है।38 वर्षीय प्रियंका पटवाल विगत कई दिनों से कोरोना संक्रमित होने के बाद दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी।अचानक उनकी निधन की खबर सुनते ही विधानसभा सचिवालय में गम का माहौल बना हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की है। अग्रवाल ने कहा कि इस विकट समय में विधानसभा परिवार प्रियंका पटवाल के परिजनों के संग है।अग्रवाल ने इस प्रकार की घटनाओं को देखते हुए विधान सभा सचिवालय के सभी कर्मीयों को भी विशेष एतिहाद बरतने के लिए कहा है। विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण