लॉकडाउन को लेकर केंद्रीय हाईकमान से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ले सकते हैं बड़ा निर्णय
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जनपदों में कर्फ्यू लगाया है। जिसके बाद अब उत्तराखंड में लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अब कोई फैसला लेंगे। वही उम्मीद की जा रही है कि कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में इसी तरह इजाफा होता रहा तो केंद्रीय हाईकमान से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय लेंगे। राज्य में स्वास्थ्य विभाग ऑक्सीजन बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर को लेकर हर दिन नए आंकड़े प्रस्तुत कर रहा है. ऑक्सीजन से लेकर किसी भी दवाई की कोई कमी नहीं बताई जा रही है। लेकिन देहरादून समेत तमाम जिलों से ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत होने और मरीजों के बेड के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने की कई खबरें मिल रही हैं। कांग्रेस पार्टी भी कुछ इसी तरह के आरोप लगाकर सरकार के दावों को झूठलाने में लगी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के मुताबिक सरकार के आंकड़े और दावे दोनों झूठे हैं और हकीकत में मरीजों की सुविधाओं के लिए सरकार की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण