कोविड-19 के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई की पुलिस महानिदेशक दी जानकारी
देहरादून- उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता की जिसमें उन्होने कोरोना वायरस महामारी से भयावह होते हालात के बीच कोविड-19 के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होने बताया कि राज्य में कोरोना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर लोगों के बड़ी संख्या में चालान काटे जा रहे है। अबतक कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर दो लाख से ज्यादा लोगों का चालान काटे गये है। उन्होंने कहा कि इससे साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही कोविड-19 दवाईयों की कालाबाजारी कर रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है अबतक ऐसे 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में गुरुवार को रिकॉर्ड 8,517 नए मरीज मिले जिसमें 151 की मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण