मिशन हौसला को कामयाब करती पौड़ी पुलिस
सतपुली–मिशन हौंसला के तहत थाना क्षेत्र में रह रहे असहाय और बुजुर्ग जनों के लिये थाने पर रखे कमन्युटी बास्केट में चंद्रमोहन बुड़ाकोटी निवासी मझकोट पौड़ी गढ़वाल के प्रतिनिधि विकास द्वारा 50 किट तथा बीते रोज श्री वेद प्रकाश वर्मा निवासी सतपुली द्वारा 10 किट राशन की दी गयी है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा दोनों समाजसेवीयों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया की मिशन हौसला के तहत अब इन राशन किटों को थाना क्षेत्र में रह रहे बुजर्ग असहाय जन को वितरित की जाएगी। उन्होंने बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आम जन से अपील करते हुए कहा की कोरोना काल मे सभी को सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन करना चाहिये। जिससे जल्द ही इस महामारी से निपटा जा सके। वही मोके पर सतपुली व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री जयदीप नेगी भी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण