महाराज ने किए श्री केदारनाथ धाम के वर्चुअल दर्शन
देहरादून। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान पूर्वक मंत्रोचारण के साथ सोमवार मेष लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र में सुबह पांच बजे खोले गए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने श्री केदारनाथ धाम के वर्चुअल दर्शन किए।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह तीन बजे से शुरू हुई। रावल, मुख्य पुजारी व देवस्थानम बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मिल कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मंदिर के मुख्य द्वार के कपाट खोले। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देख देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों के लिए चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है। कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार चारधाम के जुड़े व्यापारियों, अधिकारियों के साथ चर्चा कर तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा का संचालन किया जाएगा। मंत्री महाराज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की वैक्सीन लगा हम देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका अवश्य लगाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण