नरेन्द्र सिंह भण्डारी के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है। उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने इसे एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि श्री नरेंद्र सिंह भंडारी ऐसे शिक्षा मंत्री थे जिनके कार्यकाल में अध्यापकों ने कभी भी उनके खिलाफ कोई मोर्चा नहीं खोला। श्री )] ने बताया कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय श्री भंडारी जी त्वरित निर्णय लेने के साथ साथ समस्याओं का समाधान समय पर करने में सक्षम थे। कैबिनेट मंत्री0 सतपाल महाराज ने बताया कि श्री भंडारी जी ने अपने कार्यकाल में अनेक विद्यालयों का उच्चरण करने के साथ-साथ, हजारों प्राइमरी, माध्यमिक, एलटी और प्रवक्ता शिक्षकों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होने ने ही प्रदेश में सीबीएससी पाठ्यक्रम प्रारम्भ करवाया। इसलिए इसमें दोराय नहीं कि उन्होने शिक्षा मंत्री के रूप बेहतर कार्य किये थे। निश्चित रूप से एक अनुभवी 0 के जाने से प्रदेश में राजनीतिक रिक्तता का अनुभव हो रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण