सेवा, सद्भाव, रसद, पूर्ण सामर्थ्य से मदद
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के विचारों को अंगीकार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी ने आज विधानसभा #धर्मपुर अंतर्गत सुभाष नगर में पार्षद रमेश कुमार मंगू के सहयोग से स्कूल वैन संचालकों को सम्मान स्वरूप राशन सामग्री उपलब्ध कराई।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल बंद रखे जाने से स्कूल वैन संचालकों पर चौतरफा मार पड़ रही है, उन्हें वाहनों के टैक्स, घर खर्चे, किराये सहित बच्चों की फीस की व्यवस्था करना भारी पड़ रहा है। राज्य सरकार कुम्भकर्ण की नींद सोई हुई है आज राजीव जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने राशन किट वितरण के माध्यम से इनकी परेशानी को बांटने का कार्य किया है। उन्होंने स्कूल वैन संचालकों द्वारा अवगत कराई गई समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी ने आज धर्मपुर विधानसभा के सुभाषनगर तथा ओगल भट्टा क्षेत्र में कोरोना किट का वितरण किया। उन्होंने वार्ड अध्यक्ष द्वारा वार्ड उपाध्यक्ष, सचिव व मंत्री पद पर नियुक्त किये गये योगेश कुमार, तरुण, नसरुद्दीन व शंकर को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिये कार्य करें।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा, गिरीश चन्द्र पुनेड़ा, यूथ कांग्रेस से सोनू हसन व विनीत प्रसाद भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान भगवान सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान भारुवाला कुसुम वर्मा, वार्ड अध्यक्ष विकास पाल, यूथ अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा व अन्य रहे मौजूद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण