आईएसबीटी में अग्नि की भेंट चढ़े खोखों का मेयर ने किया निरीक्षण,दिलाया मदद का भरोसा
ऋषिकेश -आईएसबीटी क्षेत्र में खोखों में लगी आग का नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने निरीक्षण कर तीनों खोखा संचालकों को ढांढस बंधाया।उन्होंने प्रशासन की और से भी सभी पीढितों को मदद का भरोसा दिलाया। अग्नि हादसे की भेंट चढकर पूरी तरह से स्वाहा हुए खोखों से हुए नुकसान का जायजा लेने महापौर आई एस बी टी पहुंची।जहां उन्होंने बारिकी से मौके का स्थलीय निरीक्षण किया।ज्ञात रहे कि कल दोपहर आईएसबीटी स्थित तीन खोखो पर शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी जिसमें मनोज जाटव, बिट्टू एवं सोनू डंगवाल के खोखे पूर्णरूप से आग में जल कर खाक हो गये थे।आज दोपहर महापौर ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित खोखे मालिकों से मिलकर पूरी जानकारी प्राप्त की ,साथ ही नुकसान के बारे में जायजा लिया।उन्होंने सभी प्रभावितों को सरकार के साथ शासन प्रशासन की और से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया ।इस दौरान राजू शर्मा, चरणजीत काजू, हरि सिंह रागढ़, जसवंत वर्मा, सुरेंद्र वर्थवाल, दीपक वर्मा आदि मोजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण