पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून– पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि कोरोना के साथ रोजगार को भी प्राथमिकता दी जाए। विभिन्न पेयजल परियोजना कार्य में तेजी लाएं। मजदूरों के भुगतान में विलंब न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए।
शुक्रवार को विधानसभा में पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। कहा कि टैंकों की सफाई के साथ हाईपो-ब्लिचिंग कर दिया जाए। फिल्टर-चैंबर की सफाई करा ली जाए। उन्होंने नमामि गंगे मिशन की विभिन्न योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोपेश्वर, जोशीमठ परियोजना में तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा कि एसटीपी का उच्चीकरण एवं नवीन एसटीपी का समय पर कार्य पूर्ण कर लिया जाए। कहा कि साॅलिड वेस्ट-लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य किया जाए, साथ ही उन्होंने गांव के खुले पानी को नाले से जोड़ने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने सभी मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव नीतिश झा, अपर सचिव उदयराज, मुख्य अभियंता एससी पंत, एमडी एसके पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण