ह॔स फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला जी व भोले जी महाराज की प्रेरणा से कोतवाली में दिया गया राशन
कोटदार। प्रदेश में कोरोना महामारी और लौकडाउन के चलते मित्र पुलिस द्वारा गरीबों और असहाय लोगों की मदद के लिये चलाये जा रहे मिशन हौसला के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमारी पी० रेणुका देवी के निर्देश पर पौडी़ कोतवाली में स्थापित कम्युनिटी बास्केट मे श्री भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी की प्रेरणा से आज पदमेन्द्र सिह बिष्ट प्रभारी हंस फाउंडेशन और दुबई व्यवसायी चांद मौलाबक्स
के द्वारा गरीब असहाय लोंगों के लिये 45 बैग राशन के पौडी कोतवाली पुलिस को उपलब्ध कराए, जिसमे ढाई क्विंटल चावल, ढाई क्विंटल आटा, 45 किलो दाल, 45 किलो चीनी, 45 लीटर सरसों का तेल और 45 किलो नमक, चाय, मसाले आदि अन्य सामान शामिल है। पौडी कोतवाल विनोद गुसांई ने इस पुण्य कार्य के लिये भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी, पदमेन्द्र सिह बिष्ट व चांद मौलाबक्स का पुलिस अधीक्षक की ओर से धन्यवाद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण