विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पारिजात के पौधे रोपित किए
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विधानसभा भवन के प्रांगण में पारिजात के पौधे रोपित किए। अग्रवाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक व्यक्ति को पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के समृद्ध वन क्षेत्र और हमारी अनमोल वन्यजीवन विरासत संरक्षित एवं सुरक्षित रहे। उत्तराखण्ड की नदियां व झीलों को स्वच्छ बनाने में सभी नागरिक भागीदार बनें। अग्रवाल ने पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवी संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित सभी प्रदेशवासियों से पौधे लगाने, उन्हें सुरक्षित रखने तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के उपयोग को रोकने की दिशा में जनचेतना जाग्रत करने तथा सहयोग करने की अपील की है।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, व्यवस्था अधिकारी दीप चंद, शोध अधिकारी प्रमोद पांडे, सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गुणवंत, मुकेश हटवाल, विजय राणा, विशाल शर्मा, चंद्रेश गौड़, राकेश चंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण