एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया खाकी ने
थाना सतपुली- जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार मानवीय संवेदनाओं को समझने वाले अनेकों कार्य किये जा रहे हैं।जंहा पर खाकी हर वह कार्य करती हुई दिख रही है। जिससे किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।ऐसा ही एक मामला थाना सतपुली क्षेत्र का है जंहा पर आज एक बुजर्ग महिला श्रीमती शाकम्बरी देवी (उम्र- 60 वर्ष)पत्नी स्व0 बलबीर सिंह निवासी बेरीधार ग्राम कुल्हाड़ थाना सतपुली पहुचीं, और अपनी समस्या की आपबीती थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल को सुनाते हुए बताया की, वह अपने घर पर अकेली रहती है और विधवा महिला है,तथा आजीविका का भी कोई साधन नही है,
और विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण से मेरा पुश्तेनी घर छतिग्रस्त हो रहा है। जिसमे लगातार हो रही बारिश के कारण से छत टपक कर पानी घर के अंदर आ रहा है, जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा बुजुर्ग महिला की बात को गम्भीरता ओर मानवीयता से समझने के पश्चात तुरन्त ही स्थानीय बाजार से महिला के घर को बारिश से बचाव के लिये तिरपाल खरीदा गया। और पुलिस टीम के साथ करीब एक किमी0 पैदल चढ़ाई चढ़कर ग्राम कुल्हाड में मोके पर जाकर बुजर्ग महिला के पुश्तेनी घर को दुरस्त किया गया। औऱ साथ ही महिला को राशन किट भी दी गयी।पुलिस द्वारा की गयी मदद पर बुजुर्ग शाकम्बरी देवी द्वारा भावुक होकर थाना सतपुली का सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। पुलिस टीम में का0 देशराज और अर्जुन शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण