हाई कोर्ट में पेश करने के बाद जारी होगी एस ओ पी
चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों के स्थानीय निवासियों के लिए एक जुलाई से चारधाम यात्रा खोलने के सरकार के निर्णय और हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार शासन ने लंबी कसरत के बाद एसओपी तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार तीनों जिलों के निवासियों को अपने-अपने जिले के धामों में कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट के साथ दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
एसओपी में पर्यटन विभाग को होटल, रेस्टोरेंट, देवस्थानम बोर्ड को मंदिरों में व्यवस्था और जिलाधिकारियों को वैक्सीनेशन, वाहनों के मूवमेंट आदि से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों को भी इसी तरह जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक धाम में दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या का निर्धारण करने के साथ ही धामों में नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।सूत्रों ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर चल रहे मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई है। शासन की ओर से इस दौरान एसओपी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद ही एसओपी सार्वजनिक की जाएगी। यह एसओपी केवल 11 जुलाई तक के लिए होगी। इसके बाद कोविड के दृष्टिगत परिस्थितियों की समीक्षा कर आगे फैसला लिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण