तीरथ सरकार बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों में कमी को लेकर ले सकती है फैसला
देहरादून– देश में लगातार महंगाई की मार आम जनता झेल रही है। वही देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें सैकड़ा पार कर चुकी हैं। उत्तराखंड में भी पेट्रोल की कीमतों में जबरदस्त उछाल है। जिससे आम जनता परेशान है। ऐसे में अब चुनाव पास आ रहे हैं तो प्रदेश की तीरथ रावत सरकार भी राज्य सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों पर ली जाने वाली वैट की दरों को कम कर सकती है मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऐसे संकेत दिए हैं। रामनगर के ढिकुली में भाजपा के चिंतन शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए ये संकेत दिएउन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी होने पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं। राज्य सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए पेट्रो पदार्थों पर टैक्स कम करने पर विचार कर रही है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण