सायबर अपराध और बाल अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में जन जागरूकता अभियान
थाना सतपुली–आज थाना सतपुली द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर उप0 निरी0 दीपा शाह के नेतृत्व में महिला हेल्प लाइन 1090/डायल 112 तथा सायबर अपराध और बाल अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जंहा पर पुलिस टीम द्वारा बसों ,जीप ओर टैक्सीयों में जागरूकता पम्पलेट चस्पा किये गए । साथ ही वाहनों में सफर कर रही सवारियों को भी इस सम्बन्ध मे बताया गया। तथा सभी को सफर के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क पहनने ओर कोविड गाइडलाइन का पालन करने के विषय मे भी सचेत किया गया। तथा कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव हेतु भी जन जागरुक किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया की पुलिस इस जन जागरूकता अभियान को आगे भी जारी रखेगी।अभियान में का0 देशराज और जगदीश सिंह शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण